फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साइकिल सवार से नगदी व मोबाइल लूटा

साइकिल सवार से नगदी व मोबाइल लूटा

Mon, 04 Jun 2018 02:35 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार से नगदी व मोबाइल लूटा
साइकिल सवार से नगदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

खरखौदा। रविवार को खरखौदा मोहिउद्दीनपुर रोड पर सामान बेचकर आ रहे साइकिल सवार मजदूर से बाइक सवार दो युवकों ने पांच सौ रुपये की नगदी मोबाइल लूट लिया। पीड़ित जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए उसे टरकाकर भगा दिया।

खरखौदा के मोहल्ला रास निवासी मुकेश पुत्र छित्तर सिंह जो कि खरखौदा सहित आस पास के गांव में साइकिल से शौचालय में प्रयोग होने वाले तेजाब सहित कई चीजें बेचता है। रविवार को भी मुकेश गांव धंनतला में तेजाब बेचने गया था। जैसे ही वह खरखौदा मोहिउद्दीनपुर रोड पर खरखौदा के जंगल में पहुंचा तो खरखौदा की ओर से बाइक पर जा रहे दो युवकों ने मुकेश को रोक लिया तथा मुकेश की जेब से पांच सौ रुपये की नकदी व जेब में रखा मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने जब युवकों का विरोध किया तो युवकों ने मुकेश के साथ मारपीट भी की। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ित को टरकाकर चलता कर दिया। इस मामले में जब कार्यवाहक इंचार्ज मेघराज सिंह से बात की गई तो बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed