{"_id":"5b0f11474f1c1b9d6e8b575c","slug":"152771412517-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई पर कातिलाना हमले में नवविवाहिता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई पर कातिलाना हमले में नवविवाहिता गिरफ्तार
Updated Thu, 31 May 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परीक्षितगढ़ से अपहृत नवविवाहिता के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। नवविवाहिता के भाई पर जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर शहजाद नामजद हुआ था, जबकि दो आरोपी अज्ञात थे। पुलिस ने इस कातिलाना हमले में नवविवाहिता का नाम खोलते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
परीक्षितगढ़ थाने में दो माह पूर्व नवविवाहिता के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें हिस्ट्रीशीटर शहजाद समेत पांच लोग नामजद हुए थे। शहजाद अभी वांटेड है। विगत 17 मई को नवविवाहिता का भाई अपनी बहन की बरामदगी की मांग कर एसएसपी ऑफिस से गांव लौट रहा था। तभी भावनपुर क्षेत्र में उस पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें शहजाद ही नामजद हुआ था।
चार दिन पूर्व पुलिस से साठगांठ कर नवविवाहिता कोर्ट में पहुंची। कोर्ट में नवविवाहिता ने हिस्ट्रीशीटर शहजाद के पक्ष में बयान देते हुए अपने भाई से खतरा बताया था। वहीं सोमवार को जानलेवा हमले के चश्मदीद दो गवाहों ने शपथपत्र देकर बताया था कि इस हमले में शहजाद के साथ अपहृत नवविवाहिता यानी युवक की बहन भी थी। मंगलवार को नवविवाहिता को उसकी इच्छानुसार कोर्ट के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर के एक रिश्तेदार के यहां हरिद्वार में छोड़ा गया था।
विज्ञापन
एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक पर हुए जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर शहजाद के साथ युवक की बहन का नाम प्रकाश में आया था। जिसे कातिलाना हमले का आरोपी बनाते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर एसीजेएम-9 आलोक कुमार की अदालत मेें पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी शहजाद की तलाश में दबिश जारी हैं।
खास बातें:
परीक्षितगढ़ की नवविवाहिता के प्रकरण में आया नया मोड़
17 मई को विवाहिता के भाई पर हमले में शहजाद के साथ हुई नामजद