{"_id":"5b0edde94f1c1bf96e8b582f","slug":"1527700975415-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन पूर्व विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा अपहरत युवती की बरामदगी को लेकर हिंदु संगठन द्वारा थाना का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 दिन पूर्व विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा अपहरत युवती की बरामदगी को लेकर हिंदु संगठन द्वारा थाना का घेराव
Updated Wed, 30 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। कस्बे से करीब 15 दिन पूर्व समुदाय विशेष का एक युवक बाजार से सामान लेने आई युवती का अपहरण कर ले गया था। पुलिस युवती को सकुशल बरामद करने में नाकाम रही है। इस पर बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पहले कस्बे में पंचायत की। इसके बाद थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर सपा नेता के दबाव में मुख्य आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को दो दिन में युवती की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कस्बे में एक व्यक्ति सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रहा है। पंद्रह दिन पहले उसकी 17 वर्षीय बेटी बाजार से सामान लेने आई थी। कस्बे के ही समुदाय विशेष का युवक उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया था। इस पर वह परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंचा था। उसने बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की थी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने मदद करने के बजाय उसे घर से भगा दिया था। उसे पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। इस पर पीड़ित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचा था। उसने भूरे पुत्र सलीम के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पलायन की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया था।
पंद्रह दिन बाद भी पुलिस युवती की सकुशल बरामदगी नहीं कर पाई। इस पर बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मंजीत चौधरी के नेतृत्व में कस्बे में पंचायत हुई। जिसमें पीड़ित परिजन ने बताया कि आरोपी पक्ष उसे धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष पंचायत कर तथा घर-घर से चंदा एकत्र कर आरोपी को भेज रहे हैं। आरोपी पक्ष ने चेतावनी दी कि युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया जाएगा। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर सपा नेता के दबाव में मुख्यारोपी को छोड़ने का भी आरोप लगाया। इससे आक्रोशित वाहिनी के पदाधिकारी ने पीड़ित पक्ष व सैकड़ों लोगों के साथ थाने का घेराव किया। यहां एएसपी अमित आनंद और सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने युवती की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया। इस पर वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दो दिन का समय दिया है। वहीं, पीड़ित युवती की मां ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। यहां गौरव चौधरी, अर्जुन चौधरी, मयंक भाटी, आदेश त्यागी, गोलू त्यागी, आशु त्यागी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
कस्बे से करीब पंद्रह दिन पहले अपहरण कर ले गया था दूसरे समुदाय का युवक
दो दिन में बरामदगी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी