{"_id":"5af083c04f1c1b360b8b8bb5","slug":"15257118068-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के प्रयास का आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के प्रयास का आरोपी जेल भेजा
Updated Mon, 07 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता से लूट की कोशिश के आरोपी को जेल भेज
खरखौदा। एक सप्ताह पूर्व विवाहिता से लूटपाट की कोशिश के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।
29 अप्रैल को पांची निवासी ओमप्रकाश की नव विवाहिता बेटी के ससुरालिया कार से गौने के लिए आए थे। शाम के समय विवाहिता के ससुराली विवाहिता को अपने साथ लेकर कार से वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पांची उलधन रोड पर गांव पांची के जंगल में पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। विवाहिता तथा ससुरालियों से लूटपाट का प्रयास किया था। लेकिन विवाहिता ने तुरंत ही मामले की सूचना फोन से अपने परिजनों को दे दी और शोर मचा दिया था। शोर सुनकर गांव उलधन व पांची निवासी ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया था। ग्रामीणों ने बाइक सहित दो को मौके पर ही दबोच लिया था। लेेकिन सूचना पर जब तक विवाहिता के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी थी। पुलिस ने बाइक सहित गांव पांची निवासी गोलू पुत्र भिखारी व नीटू पुत्र बाबू दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया था। बाद में थाना पहुुंचे विवाहिता के परिजनों ने दोनों को नामजद करते हुए लूट की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। लेकिन मारपीट में नीटू की हालत गंभीर हो गई तो पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था तथा गोलू को जेल भेज दिया था। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी के बाद थाना पहुंचे नीटू को पुलिस ने जेल भेज दिया।