फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर्ष फायरिंग में बच्चा को गोली लगी, गंभीर

हर्ष फायरिंग में बच्चा को गोली लगी, गंभीर

Sat, 28 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में बच्चा को गोली लगी, गंभीर
खरखौदा। गांव खासपुर में शनिवार को सगाई समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में चार वर्षीय बच्चे को गोली लग गई। गोली बगल में लगने से गंभीर बच्चे को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बच्चे के परिजन हर्ष फायरिंग सेे इनकार कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में तहरीर नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

खासपुर निवासी ग्रामीणों के अनुसार गांव के राजन पुत्र प्रीतम शर्मा की सगाई थी। यहां लाइसेंसी असलाह से जमकर हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली नजदीक खेल रहे राजन के रिश्तेदार के तीन वर्षीय बेटे अक्षत पुत्र मनीष को गोली लग गई। इसके बाद समारोह में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल बच्चे को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल पुलिस ने खरखौदा थाने मामले में सूचना दी। इस पर थाना इंचार्ज एएसपी अमित कुमार आनंद तुरंत अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जांच की। हालांकि बच्चे के परिजनों ने हर्ष फायरिंग में घायल होने से इनकार करते हुए गिरकर घायल होना बताया। इस मामले में कार्रवाई से भी इनकार कर दिया। हालांकि चिकित्सक बच्चे को गोली लगने से घायल होना बता रहे हैं। इस बाबत एएसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़ित पक्ष हर्ष फायरिंग में बच्चे के घायल होने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed