फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या

सरधना में डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या

Sun, 22 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
सरधना में डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या
मेरठ/सरधना। पत्नी के साथ बाइक से जा रहे डेयरी संचालक की शनिवार रात सरधना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद ने आरोपियों के घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सरधना के घोसियान मोहल्ला निवासी हाजी बबलू (50) का पड़ोसी हाजी मीनू और बाबू से 50 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। हाजी बबलू बाइक से रात करीब नौ बजे पत्नी सोनिया के साथ डॉक्टर के यहां जा रहा था। झिटकरी मोड़ स्थित बिजलीघर के पास बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने हाजी बबलू की कनपटी से सटाकर गोली मारी। सोनिया को भी गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन वह बाल-बाल बच गई। आसपास के लोग बबलू को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना लगते ही बबलू के परिजनों में कोहराम मचने के साथ गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के भाई को पीटा
हाजी बबलू की हत्या की जानकारी लगने पर एक आरोपी का भाई भी वहां पहुंच गया। बबलू के परिजनों ने आरोपी के भाई को जमकर पीटा। जैसे तैसे कर पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
दोनों पक्ष में पथराव, हंगामा
हाजी बबलू के परिजनों ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनोें तरफ से पथराव हुआ तो एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस लोगों को समझाने में लगी रही। लेकिन वह नहीं माने। एसपी देहात, सीओ सरधना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर स्थिति को कंट्रोल में किया गया।

गांव में तनाव, फोर्स तैनात
इस हत्याकांड में गांव के ही हाजी मीनू, बाबू समेत छह आरोपी नामजद हुए है। दो आरोपी रिश्तेदार बताए गए हैं। हत्या के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। देर रात एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सरधना संतोष कुमार व एसडीएम राकेश कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में पहुंची। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed