{"_id":"5ad380e14f1c1b9b098b4b7e","slug":"152381053218-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना गंगनहर में डूबी युवती का शव भोला झाल से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरधना गंगनहर में डूबी युवती का शव भोला झाल से बरामद
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जानीखुर्द।
सरधना गंगनहर में चार दिन पूर्व कूदी स्वाति का शव रविवार देर शाम भोला झाल से बरामद हुआ। परिजन और पुलिस चार दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। स्वाति के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है।
मेरठ के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी पवन 26 दिन पूर्व गंगनहर में डूब गया था। उसके परिजनों द्वारा कंकरखेड़ा निवासी स्वाति को पवन के गंगनहर में डूबने का जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। इस घटना के संबंध में स्वाति बीते बुधवार को एसएसपी से मिली थी। आरोप है कि इस दौरान गंगनहर में डूबे पवन के पिता नत्थू, भाई एवं राजू पार्षद निवासी कंकरखेड़ा और अन्य ने स्वाति को काफी बुरा भला कहा था। इससे आहत होकर स्वाति बीती बृहस्पतिवार को सरधना गंगनहर में कूद गई थी। स्वाति की तभी से तलाश की जा रही थी। स्वाति के ताऊ बाबूराम निवासी कंकरखेड़ा की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ग्रामीणों को रविवार देर शाम गंगनहर भोला झाल में युवती का शव दिखाई दिया। इस पर जानी पुलिस ने शव गंगनहर से निकालकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किया। यहां बाबूराम और अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त स्वाति के रूप में की। घटना की जानकारी पाकर सरधना और कंकरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्य बातें
स्वाति ने गंगनहर में डूब पवन के परिजनों के व्यवहार से आहत होकर चार दिन पूर्व लगा दी थी छलांग
परिजनों ने शव की शिनाख्त की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा