फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर पटरी पर पेड काट रहे लोगों ने विधायक जितेंद्र सतवाई की गाडी पर कर दिया हमला

गंगनहर पटरी पर पेड काट रहे लोगों ने विधायक जितेंद्र सतवाई की गाडी पर कर दिया हमला

Fri, 30 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर पेड काट रहे लोगों ने विधायक जितेंद्र सतवाई की गाडी पर कर दिया हमला
पुलिस आठ लोगों को दबोचा, कांवड़ मार्ग किनारे काटे गए वृक्षों को सड़क से हटाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई शुक्रवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास से लौट रहे थे। इसी दौरान गंगनहर पुल के निकट कांवड़ मार्ग किनारे पेड़ काटते लोगों की सिवालखास विधायक और उनके समर्थकों से कहासुनी हो गई। इस पर सात-आठ लोगों ने काफिले पर हमला कर दिया। इस बाबत विधायक समर्थका ने कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई समर्थकों के साथ ग्राम औरंगनगर रार्धना में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के यहां गए थे। उनकी माता जी का निधन होने पर वे सांत्वना देने पहुंचे थे। वहां से विधायक लौट रहे थे। इसी दौरान कांवड़ मार्ग पर कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। इन्होंने पेड़ सड़क पर डाल रखे थे। विधायक जितेंद्र सतवाई और उसके समर्थकों के अनुसार उन्होंने पेड़ सड़क से हटाने के लिए कहा। इस पर पेड़ काट रहे लोगों ने उनसे अभद्रता कर दी। इस पर हंगामा हुआ तो उन्होंने काफिले पर हमला कर दिया। इस मामले में विधायक समर्थक पंकज चौहान निवासी पूठा ने थाना रोहटा में आठ लोगों पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला करने की तहरीर दी। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें जुबैर, साबेज निवासी पाबली, जुल्फिकार, वकार, अरशद, विनोद, जबर सिंह निवासी पौहल्ली शामिल हैं। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया गंगनहर पटरी पर पेड़ों का कटान चल रहा है। यहां से होकर विधायक जितेंद्र सतवाई गुजर रहे थे। विधायक और उनके समर्थकों ने सड़क से पेड़ हटाने के लिए कहा। इस पर विधायक और समर्थकों से अभद्रता की गई। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कांवड़ मार्ग पर एक पेड़ पड़ा हुआ था। उसको हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ। विधायक समर्थक की शिकायत पर आठ लोगों के गिरफ्तार कर लिया है। -राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed