{"_id":"5ab273df4f1c1bc0758b6ba6","slug":"152164476111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल अकबरपुर नहर पटरी पर पकडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल अकबरपुर नहर पटरी पर पकडा
Updated Wed, 21 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। अकबरपुर नहर पटरी पर बुधवार सुबह एक प्रेमी युगल झाड़ियों में रंगरेलियां मना रहा था। खेतों से काम करके लौट रहे किसानों एवं ग्रामीणों ने उनकी धुनाई कर दी। उन्होंने बाद में युगल को माफी मांगने पर छोड़ दिया। किसान मेहरबान, शौकत, देवेंद्र सिंह के अनुसार युवक ने मीरापुर तथा युवती ने स्वयं को हापुड़ निवासी बताया।
मंदिर में चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बहसूमा। रामराज स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने बताया कि चोर मंगलवार रात मंदिर से सौर उर्जा, बैट्री, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, बर्तन, दान पात्र आदि समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी पाकर रामराज चौकी प्रभारी महेंद्र शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
पर्ची की खातिर गन्ना समिति के चक्कर काट रहे किसान
बहसूमा।
टिकौला शुगर मिल क्रय केंद्रों पर एक दिन तौल करके तीन दिन तक बंद रखी जाती है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गन्ना किसानों ने लगातार तौल जारी रखने की मिल अधिकारियों से मांग की है। वहीं, मिल के डीजीएम कुलदीप का कहना है कि बिगड़ी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
खेतों में खडे़ गन्ने का एक सप्ताह में सर्वे करने का आदेश बेमानी साबित हो रहा है। चीनी मिल की पर्चियां नहीं मिलने से किसानों का खेतों में छिला हुआ गन्ना सूखने लगा है। सर्वे करने वाले कामदारों ने तो यहां तक बताया कि उन्हें सर्वे के आदेश नहीं मिले हैं। क्षेत्र में इस बार गन्ने का रिकार्ड उत्पादन होना जी का जंजाल बन गया है। गन्ने का सट्टा पुराने आधार पर ही होने के कारण पर्चियां भी उसी हिसाब से जारी हुई हैं। ऐसे में खेतों में बढ़ा गन्ना किसानों के पास रह गया है। उत्पादन बढ़ने व किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने खेतों में बचे गन्ने का पुन: सर्वें करने के आदेश गन्ना विभाग को दिए थे। पांच मार्च को आदेश करने के बावजूद 15 दिन बाद भी सर्वे नहीं हुआ है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे बननी शुरू हो गई हैं। कामदारों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सर्वे का आदेश नहीं मिला है। ऐसे हालात में किसान प्रतिदिन किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों को फिलहाल कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। ग्राम शाहपुर के जगपाल सिंह, रहमापुर के संजय बैंसला, समसपुर के दिनेश सिरोही एवं मोहम्मदपुर शकिस्त के राजेंद्र सिंह का कहना है कि खेतों में छिला गन्ना सूख रहा है। वे पर्ची के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनने करने के लिए तैयार नहीं है। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार के किसानों के साथ किए गए सभी वायदे हवा हवाई हो रहे हैं। किसानों ने हाड़तोड़ मेहनत करके 20 प्रतिशत उत्पादन तो बढ़ा लिया, लेकिन अब इस गन्ने को मिलें लेने में आनकानी कर रही हैं।
मुख्य बातें
चीनी मिल के जीएम बोले, बिगड़ी व्यवस्था को दुुरुस्त किया जा रहा
खेतों में खडे़ गन्ने का नहीं शुरू किया गया अभी तक सर्वे