{"_id":"5aafe3a14f1c1b71778b64d7","slug":"1521476761810-420-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नियुक्ती पत्र देकर एक अभ्यार्थी से 10 लाख रूपये ठगे। नामजद रिपोर्ट धारा 420 मे दर्ज कराई गयी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी नियुक्ती पत्र देकर एक अभ्यार्थी से 10 लाख रूपये ठगे। नामजद रिपोर्ट धारा 420 मे दर्ज कराई गयी।
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव सिसौली के एक युवक से सेना में भर्ती कराने के नाम पर दस लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। इसकी पोल तब खुली जब वह नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन होने गया। रुपये नहीं देने पर धारा 420 के तहत मुकदमा मुंडाली थाने पर लिखाया है।
मुंडाली थाने पर गांव सिसौली निवासी शेर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा कि वर्ष 2017 के मेरठ में श्रद्धापुरी निवासी राजसिंह पुत्र जयसिंह, राजमाला पत्नी राज सिंह, शोवेंद्र प्रताप पुत्र राज सिंह ने उसके बेटे की नौकरी एमईएस (मिल्ट्री इंजीनियरिंग सर्विस) में दिलाने के लिए 10 लाख रुपये लिये। उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया तथा जब वह नियुक्ति पत्र लेकर एक जनवरी 2018 को बरेली गए। वहां अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कोई रिक्त पद नहीं निकाला गया है। यह फर्जी है और उन्हें वापस कर दिया। उन्होंने आरोपी से फर्जी नियुक्ति पत्र देने की बात कही तो वह इधर-उधर की बातें करने लगे। अब उनके 10 लाख रुपये नहीं लौटा रहा है। उन्होंने नामजद तीनों के विरुद्ध 420 की धारा का मुकदमा पंजीकृत कराया है।