{"_id":"5aa149de4f1c1b641f8b94c6","slug":"15205198818-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीती रात मिल के कैन यार्ड में पहले ट्राली तुलवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद तथा फायरिंग। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीती रात मिल के कैन यार्ड में पहले ट्राली तुलवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद तथा फायरिंग। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गय
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मवाना शुगर मिल के कैन यार्ड में बुधवार रात पहले ट्रॉली तुलवाने को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई तथा बाद में फायरिंग की गई। इस घटना से मिल कैन यार्ड में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद हिरासत में लिए दोनों लोगों को छोड़ दिया।
बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे दो गांवों के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मिल में गन्ना तुलवाने पहुंचे थे। बताया कि पहले ट्रॉली तुलवाने को लेकर दोनों गांव के किसानों में पहले कहासुनी और मारपीट हुई। इसके बाद वहां पर फायरिंग की गई। बताया कि छह राउंड फायरिंग हुई। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मिर्जापुर के दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, मारपीट में गांव रानी नंगला के दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसके बाद हिरासत में लिये दोनों लोगों को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया है। उनका कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है।
प्रतिमा तोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण
मवाना। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक गांव पहाड़पुर में बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। इसमें त्रिपुरा, तमिलनाडु तथा मवाना खुर्द की घटना पर रोष व्यक्त किया गया। किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मेहरपाल काकराण ने कहा कि चुनाव परिणाम के तुरंत बाद प्रदेश में प्रतिमा तोड़ना एवं हिंसक घटनाओं का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। वे इन घटनाओं की निंदा करते हैं। उन्होंने महापुरुषों की मूर्तियों के साथ ऐसा व्यवहार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। बैठक में मेहरपाल, मोहित, नवनीत कौशिक, विवेक, अभिषेक, जुगनू, अरविंद, भारतवीर, जयवीर आदि उपस्थित थे।