फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांचली में दबंगों की धमकी से पीड़ित ने किया पलायन

पांचली में दबंगों की धमकी से पीड़ित ने किया पलायन

Thu, 01 Mar 2018 09:28 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
पांचली में दबंगों की धमकी से पीड़ित ने किया पलायन
गांव से पलायन करते परिवार को रोका
विज्ञापन

सरूरपुर।
पुलिस के उपेक्षा भरे रवैये के साथ गांव के समुदाय विशेष के लोगों के बीच फंसकर गरीब परिवार पलायन को मजबूर हो गया है। हालांकि पलायन की सूचना देने के बाद भी एसओ सरूरपुर ने गांव पहुंचना गंवारा नहीं समझा। होली के त्योहार पर गांव छोड़कर जाते परिवार को लेकर ग्रामीणों में आरोपियों के खिलाफ गुस्सा है। हालांकि पीड़ित परिवार को गण्यमान्य ग्रामीणों ने होली के बाद निर्णय लेने का आश्वासन देकर रोक लिया है।

बता दें कि गांव पांचली बुजुर्ग से हिंदू परिवारों के पलायन का सिलसिला जारी है। भड़बूजा जाति के दो सगे भाई गांव के दो लोगों द्वारा पुलिस से मिलकर झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देने से आजिज आ चुके हैं। उन्होंने परिवार ने साथ पलायन करने का निर्णय किया। वे घरेलू सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर चल दिए। गांव से पलायन की जानकारी मीडिया ने थाना पुलिस को दी, लेकिन हलका इंचार्ज से लेकर थाना प्रभारी तक किसी ने भी पीड़ित परिवार को रोकने के लिए प्रयास करना तो दूर गांव में जाकर जानकारी लेना भी गंवारा नहीं समझा। पुलिस के उपेक्षा भरे रवैये को लेकर समाज के लोगों में भय बना हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान भरकर चल दिया। वहीं, होली पर गांव से हिंदू परिवार का पलायन होता देख गण्यमान्य लोगों ने निर्णय बदलने के लिए उसे रोक लिया। उन्होंने पुलिस के रवैये की शिकायत आईजी समेत सीएम से करने की चेतावनी दी है। हालांकि थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस और गांव के दो लोगों के उत्पीड़न से परेशान है पांचली बुजुर्ग का परिवार
आईजी से मुख्यमंत्री तक शिकायत करने की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed