{"_id":"5a918b9f4f1c1baa1b8b9387","slug":"1519488123180-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में पुलिस ने कच्ची शराब की भटठी समेत हजारो ली0 लहन नष्ठ किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खादर में पुलिस ने कच्ची शराब की भटठी समेत हजारो ली0 लहन नष्ठ किया।
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। खादर क्षेत्र के एक गांव में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पाकर पुलिस ने शनिवार को मारा छापा। उसने मौके पर लाहन नष्ट करके भट्ठी ध्वस्त कर दी। पुलिस ने करीब 50 लीटर शराब एवं दो टब बरामद किए हैं। हालांकि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
खादर क्षेत्र गांव वीरनगर में कच्ची शराब बनाने का मामला बढ़ता जा रहा है। बीते कई माह से पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाहन नष्ट कर दिया। घने जंगल मेें होने पर उक्त जगह पर आरोपी पुलिस को देख भाग जाते हैं। शनिवार को पुलिस को बढे़ स्तर पर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। उसने लहन नष्ट कर दिया। वहीं, करीब 50 लीटर कच्ची शराब एवं दो टब बरामद किए। दरोगा प्रदीप चौधरी का कहना कि आरोपी मौका पाकर पहले ही फरार हो चुके थे।
उत्पाती ने मीटर तोड़ा
मवाना। मोहल्ला हीरालाल तहसील के पीछे स्थित एक मकान में शुक्रवार दोपहर किसी उत्पाती ने तेजवीर पुत्र कल्लू का बिजली का मीटर तोड़ दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। बिजलीघर पहुंचकर शिकायत की। व्यक्ति का कहना कि एसडीओ ने आश्वासन दिया था कि बदलवा देेंगे। दूसरे दिन भी कोई मौके पर जांच करने के लिए नहीं पहुंचा और न ही मीटर बदला गया।
विज्ञापन
मीट और अंडे की दुकानें बंद कराई
मवाना। राष्ट्रोदय कार्यक्रम के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने नगर में मीट की दुकानें बंद कराईं। एसएसआई का कहना कि अगर कोई मौके पर पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसएसआई करतार सिंह का कहना कि राष्ट्रोदय कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार शाम चार बजे से रविवार तक मीट एवं अंडे की दुकानों को बंद करा दिया है। वहीं, बाईपास पर होटल रात में देर तक खोलने एवं लाइट जलाकर रखने की हिदायत दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई अंडे ओर मीट की दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राष्ट्रोदय कार्यक्रम में मवाना नगर से चार, फलावदा से दो, हस्तिनापुर से चार व बहसूमा से दो बसें कार्यक्रम में पहुंचेगी। क्षेत्र से समागम में हजारों लोग शिरकत करेंगे।