फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरी की बाइक के साथ एक को दबोचा

चोरी की बाइक के साथ एक को दबोचा

Sat, 24 Feb 2018 06:56 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ एक को दबोचा
खरखौदा। कस्बे में एक सप्ताह पहले शादी समारोह स्थल के सामने से दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की अपाचे बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ निवासी एक युवक को बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले दिल्ली के पटपड़गंज निवासी पुनित पुत्र सतवीर खरखौदा कस्बे के बीएसटी फार्म हाउस में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुनित ने बाइक समारोह स्थल के बाहर ही खड़ी कर दी थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुनित घर जाने लगा तो बाइक वहीं, नहीं थी। पुलिस ने तुरंत मामले की पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पाकर बिजौली मोड़ से एक युवक को उक्त बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शहजाद पुत्र भूरे निवासी गांव आड़ थाना मुंडाली बताया। पुलिस ने युवक को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed