{"_id":"5a8866d24f1c1bdd0b8b47c1","slug":"151888886910-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी पुलिस एक दिन में दो घरों में लूट की घटना में खाली हाथ।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह बाद भी पुलिस एक दिन में दो घरों में लूट की घटना में खाली हाथ।
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
एक सप्ताह पूर्व रामबाग में होटल मालिक के घर तथा भैंसा रोड पर अन्य परचून व्यापारी के घर में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दरवाजे खुलवाकर गृह स्वामिनी को गन प्वाइंट पर लेकर हजारों रुपये की नगदी तथा लाखों रुपये के जेवरात लूट की घटना में पुलिस एक सप्ताह बाद भी खाली हाथ है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है, शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, पुलिस अब बदमाशों का स्केच तैयार कराने के लिए प्रयासरत है।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व दुपहर के समय रामबाग निवासी होटल मालिक सुनील अग्रवाल के घर का दरवाजा खुलवाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी अलका को गन प्वाइंट पर लेकर घर में रखे 30 हजार रुपये तथा 10 तोले सोने के आभूषण लूट लिये। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने भैंसा रोड स्थित परचून व्यापारी नसीम की पत्नी मोहसीना से घर का दरवाजा खुलवाकर गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद घर में रखे 10 हजार रुपये तथा डेढ लाख कीमत के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।
इस घटना के बाद नगर में लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। उनका कहना है कि बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। इस मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया था। जिससे लगने लगा था कि पुलिस शीघ्र ही खुलासा कर देगी। सीओ ने भी शीघ्र खुलासे की बात स्वीकार की थी। इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगने पर उनको छोड़ दिया। एक सप्ताह बाद भी पुलिस वहीं हैं जहां घटना वाले दिन थी। अभी तक पुलिस के हाथ बदमाशों के संबंध में कोई सुराग नहीं है। थाना प्रभारी का ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं पुलिस अब बदमाशों का स्कैच तैयार कराने के प्रयास में है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
एसएसपी ने थाना प्रभारी को कर दिया था लाइन हाजिर
पुलिस नहीं लगा सकी बदमाशों का सुराग