फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन लडको को अटोरा से उठाकर ले गई कराई ब्रांच की टीम जल्द कर सकती हैं खुलासा।

तीन लडको को अटोरा से उठाकर ले गई कराई ब्रांच की टीम जल्द कर सकती हैं खुलासा।

Mon, 12 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
तीन लडको को अटोरा से उठाकर ले गई कराई ब्रांच की टीम जल्द कर सकती हैं खुलासा।
मवाना।
विज्ञापन

रामबाग कॉलोनी में होटल मालिक एवं भैंसा रोड पर व्यापारी के घर हुई लूट का खुलासा नहीं होने पर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को कमान सौंपी है। दोनों ही लूट एक ही दिन बाइक सवार दो बदमाशों ने की थी। वहीं, क्राइम ब्रांच टीम गांव अटौरा से तीन युवकों को उठाकर ले गई है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को नगर की रामबाग कॉलोनी निवासी होटल मालिक सुनील अग्रवाल की पत्नी अलका को घर पर अकेले देख बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर घर में घुसकर रखे 30 हजार रुपये एवं दस तौले सोने के जेवरात लूट लिए थे। इसके बाद बदमाशों ने भैंसा रोड पर नसीम के घर उसकी पत्नी मोहसिना से घर देखने के बहाने दरवाजा खुलवाया। महिला को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लिया तथा घर में रखे 10 हजार रुपये एवं करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में दोनों ही पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ मवाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, मामला दिन का होने के कारण लगातार दो घटना होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। लूट की सूचना पाकर स्वयं एसपी देहात राजेश कुमार ने पीड़ित के घर लूट की जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने देर शाम तक लूट का खुलासा करना चाहा, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढे़। वहीं, एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी यूएन मिश्र का कहना कि लूट का खुलासा शीघ्र हो सकता है। पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए गए। एसएसपी ने लूट का खुलासा नहीं होने पर क्राइम ब्रांच की टीम गठित की जोकि मवाना थाना क्षेत्र के गांव अटौरा से तीन युवकों को उठाकर अपने साथ लेकर चली गई। टीम उनसे पूछताछ में जुटी है। वहीं, रविवार को तीनों युवकों के परिजनों ने थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा। बताया कि वे मजदूरी करके पालन पोषण कर रहे हैं। उनका कहना कि युवकों को किसी ने फोन किया और इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
रामबाग कॉलोनी होटल मालिक एवं परचून व्यापारी के घर शनिवार को हुई थी लूट
एसएसपी ने वारदात की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed