{"_id":"5a6df9bf4f1c1b7b268b6e53","slug":"15171570012-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवको से बाइक छीनी उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो युवको से बाइक छीनी उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया।
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मवाना। नगर के मोहल्ला काबलीगेट में दो बाइक सवार चार युवकों ने बाइक छीनकर पीड़ित के साथ मारपीट की तथा फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
अनस पुत्र अब्दुल वहाब निवासी माता संदूरी रोड दिल्ली ने बताया कि वह कस्बे के मोहल्ला काबलीगेट में मामा की शादी में आया था। वह शादी में मिली नई बाइक पेशन प्रो को लेकर नगर में जा रहा था। तभी उक्त मोहल्ले में ही चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की तथा बाइक छीनकर ले गए। पीड़ित अनस के सिर में चोट लगी है। उसको उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। पीड़ित ने अज्ञात चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दरोगा रामकुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।
दो पक्षों में मारपीट
मवाना। ग्राम भैंसा में रविवार को दो पक्षों में मारपीट में दो युवक घायल हो गए। एक पक्ष के परिजनों द्वारा पीआरबी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवक लोकेश और हरिओम को पकड़कर थाने पहुंची। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी।