फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खिवाई में हुई गोकशी की घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोगों में रोष

खिवाई में हुई गोकशी की घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोगों में रोष

Sat, 13 Jan 2018 08:20 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खिवाई में हुई गोकशी की घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर।
प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद थाना क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस एवं प्रशासन गोकशी रोकने में नाकाम रहा है। वहीं, पुलिस गोकशी की घटनाओं पर पर्दा डालकर रफा-दफा कर रही है। जिसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।

बजरंग दल नेता मिलन सोम ने कहा कि थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग, जसड़ सुल्तान नगर, हर्रा तथा खिवाई में आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। थाना पुलिस ऐसी घटनाओं को दबाने में जुटी हुई है। बीते दिनों की बात करें तो खिवाई कस्बा स्थित एक मकान में चार गोवंश को काट दिया था। पुलिस ने मौके से चारों के अवशेष बरामद कर दंपति को गिरफ्तार किया था। मामला बढ़ने से पहले ही रातोंरात पुलिस ने थाना प्रांगण में ही मांस और अवशेषों को जेसीबी की मदद से दबवा दिया था। वहीं, एक सप्ताह पूर्व हर्रा कस्बे में गोमांस की ब्रिकी करते को दबोचने की औपचारिकता पूरी करके पुलिस लौट गई थी। वहीं, एसओ ऋषिपाल सिंह ने गोकशी की घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed