फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्यूटी पार्लर में सचालिका के पति ने महिला से की छेड़छाड़

ब्यूटी पार्लर में सचालिका के पति ने महिला से की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में सचालिका के पति ने महिला से की छेड़छाड़
ब्यूटी पार्लर में संचालिका के पति ने महिला से की छेड़छाड़
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर में संचालिका के पति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने चौकी पर शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला के अनुसार, उसे रविवार शाम पति के साथ किसी समारोह में जाना था। इसलिए वह दोपहर में मोहल्ले में स्थित ब्यूटी पार्लर में गई थी। पार्लर में संचालिका काम में व्यस्त थी तो महिला बाहर के कमरे में बैठकर अपनी नंबर की प्रतीक्षा करने लगी। तभी संचालिका का पति आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध में पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। इसके बाद पीड़िता व उसके पति ने पार्लर में हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पति संग मायके जा रही महिला से छेड़छाड़
मोदीनगर। पति के साथ मायके जा रही महिला के साथ हापुड़ रोड पर कुछ बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। नगर के एक कॉलोनी निवासी महिला रविवार को पति के साथ हापुड़ स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक पीछा करने लगे। जब पति ने विरोध किया तो आरोपी उसे गाली देने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने पति को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित दंपति ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed