फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   49 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम

49 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम

Tue, 26 Feb 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
49 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम
- कप्तान ने थानेदारों को गिरफ्तार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिले में हत्या, लूट और डकैती की वारदात होने पर एसएसपी ने अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। वांछित 49 अपराधियों की सूची बनाकर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इन वांछितों के घर की पुलिस ने कुर्की कर ली, इसके बावजूद वह गिरफ्तार नहीं हुए थे।

एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक वांछित अपराधियों की तीन कैटेगिरी बनाई गई है। ए कैटेगिरी में शातिर अपराधियों को रखा गया है। बी कैटेगिरी में उनको शामिल किया है, जिनकी कुर्की तक पुलिस कर चुकी और फिर भी वह फरार है। सी कैटेगिरी वाले अपराधी वह है, जो अपराध नहीं कर रहे, लेकिन पुलिस के रिकार्ड में वह वांछित है। 49 फरार आरोपियों में 15 महिलाएं शामिल है। एसएसपी ने सभी थानेदारों को इनकी सूची भेजी है। पुलिस विभाग में चर्चा है कि शहर में लूट, हत्या और डकैती की वारदात का ग्राफ बढ़ने पर एसएसपी ने वांछितों पर इनाम किया है। वहीं एसएसपी ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की दो टीम अलग से बनाई है। एक टीम शहर और दूसरी टीम देहात में अपराधियों पर नजर रखेगी। वहीं, क्राइम ब्रांच में पुराने आठ सिपाही की तैनाती है, जो अपराध पर काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed