{"_id":"5b5e23d94f1c1bc6508b7995","slug":"151532896217-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलावटी के एमआर पर नकली पिस्टल लगा मोबाइल लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलावटी के एमआर पर नकली पिस्टल लगा मोबाइल लूट का प्रयास
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली पिस्टल तानकर लूटपाट की कोशिश
मेरठ। बुलंदशहर के गुलावठी निवासी पराग गोयल और सुनील कुमार एमआर हैं। रविवार को ये दोनों स्कूटी से मेरठ में मार्केटिंग के लिए आए हुए थे। भैसाली अड्डे के पास दोनों ने बाइक सवार एक युवक से पल्लवपुरम का रास्ता पूछा। इस पर युवक उन्हें रास्ता बताने के बहाने ईदगाह रोड पर ले गया। यहां युवक ने दोनों से एक कॉल करने के लिए उनका मोबाइल मांगा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इस पर युवक ने उन पर पिस्टल तान दी और कहा कि मोबाइल दो वरना गोली मार दूंगा। यह देख दोनों युवक उससे भिड़ गए और उसकी पिस्टल गिर गई। इस बीच आरोपी युवक अपनी बाइक छोड़ भाग गया। सूचना पर पहुंचे एसओ रेलवे रोड विनोद कुमार ने पिस्टल देखी तो वो लाइटर निकला। एसओ ने बताया कि पीड़ित बिना कोई तहरीर दिए चले गए है। मौके से से मिली आरोपी की बाइक किसी सरफराज के नाम पर है। जांच की जा रही है।