फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ के कई बिल्डरों के संपर्क में था मुन्ना बजरंगी

मेरठ के कई बिल्डरों के संपर्क में था मुन्ना बजरंगी

Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के कई बिल्डरों के संपर्क में था मुन्ना बजरंगी
मेरठ। बागपत जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के संपर्क में मेरठ के कई बिल्डर थे। बिल्डरों के कौन से काम यह माफिया करता था, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। एसटीएफ की जांच में बिल्डरों के नाम सामने आए हैं, जिनसे जल्द पूछताछ हो सकती है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टलों को लेकर अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ ने माफिया मुन्ना बजरंगी की आपराधिक कुंडली खंगालनी शुरू कर दी। जिसमें चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि मुन्ना बजरंगी से मेरठ के कई बिल्डर जुड़े थे। सवाल उठता है कि बिल्डरों से बजरंगी रंगदारी वसूलता था या बिल्डरोें के अवैध कब्जे कराता था। इसका खुलासा तो पुलिस की जांच में ही होगा। पुलिस का कहना कि कई बिल्डरों को मुन्ना बजरंगी से खतरा भी हो गया था। चर्चा है कि कहीं बिल्डरों ने तो मुन्ना बजरंगी की हत्या कराने की प्लानिंग नहीं रची।
विज्ञापन

पिस्टलोें पर अटकी जांच
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जेल में कुख्यात सुनील राठी को दो पिस्टल जेल में दी गई। पिस्टल जेल में किसने पहुंचायी, इसकी जांच में अभी पुलिस उलझी है। क्योंकि पिस्टलों को लेकर सरकारी सिस्टम पर तरह तरह के सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से कई बदमाश होंगे शिफ्ट
बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से पश्चिम व पूर्वांचल के जेलों में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा कि जेलों में कई बदमाशों को दूसरी जनपदों में शिफ्ट कराने की तैयारी जोरों से चल रही है। जेल प्रशासन अपराधियों की सूची बनाने में लगा है। जोकि शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed