फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर से पांच बच्चों का अपहरण, हड़कंप

शहर से पांच बच्चों का अपहरण, हड़कंप

Tue, 13 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
शहर से पांच बच्चों का अपहरण, हड़कंप
मेरठ। शहर में सोमवार को पांच बच्चों का अपहरण होने से हड़कंप मच गया। टीपी नगर से तीन बच्चे तो लिसाड़ी गेट क्षेत्र से दो बच्चियां लापता हो गईं। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस की चार टीमें बच्चों की तलाश में लगी थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव घोपला परतापुर निवासी संगीता पत्नी निक्की टीपी नगर की चौहानपुरी में दो बच्चों कबीर (4) और गुनगुन (6) के साथ मायके आई थी। संगीता के भाई सुनील की 21 फरवरी को शादी है। सोमवार सुबह कबीर और गुनगुन परिवार की ही बच्ची ममता (13) पुत्री किरण सिंह के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। तीनों अचानक लापता हो गए। दिन भर तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। रात को परिजनों ने थाना टीपी नगर पहुंचकर इसकी सूचना दी। एसओ टीपी नगर के अनुसार चौहानपुरी जाकर जांच की गई। पुलिस की तीन टीमों को लापता बच्चों की तलाश में मोहकमपुर, शिवपुरम और मंडी क्षेत्र में रेलवे लाइन के आसपास तलाश करने के लिए लगाया गया। मध्यरात्रि तक पुलिस ने बच्चों को तलाशा। मस्जिदों से एलान भी कराया गया। लेकिन उनका पता नहीं चला। एसओ के अनुसार ममता के परिजनों ने उसे मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताया है। तहरीर पर तीनों बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उधर, लिसाड़ी गेट के न्यू इस्माइल नगर निवासी गुलशेर की बेटी अलीसा (9) और असगर की बेटी अलकीना (6) सोमवार सुबह घर के बाहर गली में खेल रहीं थीं। उसके बाद दोनों बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोपहर तक भी बच्चियां नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पास की मस्जिद से एलान कराया। उसके बाद आसपास के लोगों ने भी बच्चियों की तलाश की। सूचना पर एसओ लिसाड़ी गेट मो. असलम मौके पर पहुंच गये। एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने खंगाली। परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि दोनों का अपहरण कर लिया गया है। एसओ का कहना है कि दोनों बच्चियों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुरम में नजर आए थे
परिजनों ने बताया कि बच्चों की तलाश करते हुए उन्हें पता चला कि तीनों बच्चों को सुबह करीब 10 बजे के आसपास शिवपुरम क्षेत्र में देखा गया था। कुछ लोगों ने उन्हें जाते हुए देखा था। देर रात तक तलाश जारी थी।
खास बातें:
टीपी नगर की चौहानपुरी से घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चे लापता
लिसाड़ी गेट के न्यू इस्माइल नगर से दो बच्चियां हुईं गायब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed