{"_id":"59ab20f04f1c1b42738b4e80","slug":"151504387312-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों की गुंडागर्दी से मिल के पेराई सत्र पर संकट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपाइयों की गुंडागर्दी से मिल के पेराई सत्र पर संकट
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/रोहटा। भाजपाइयों की गुंडागर्दी के चलते किनौनी शुगर मिल के पेराई सत्र पर संकट मंडराने लगा हैं। नामजद भाजपा नेता उमेश गुर्जर, पूर्व प्रधान अमित गुर्जर समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मिल के कर्मचारियों में आक्रोश है। मिल के यूनिट हेड ने शनिवार को प्रेसवार्ता करके जान का खतरा बताकर खूनखराबे का अंदेशा जताया हैं। इस प्रकरण को लेकर रोहटा इलाके में भी गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। किनौनी शुगर मिल में 23 अगस्त को भाजपा नेता उमेश गुर्जर, पूर्व प्रधान अमित गुर्जर समेत दर्जनों लोगों ने सरेआम गाली गलौज कर फायरिंग की थी। आरोपियों ने मिल के यूनिट हेड को जान से मारने की धमकी तक दी। नामजद आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी। शुक्रवार को आरोपियों का एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें आरोपी ने खुद को जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का रिश्तेदार बताकर जाट बिरादरी पर टिप्पणी की। पुलिस के प्रति भी अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। ऑडियो में कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने अब उनको परमिशन दी है। शनिवार को यह ऑडियो क्लिप रोहटा इलाके में आग की तरफ फैल गई। जिसको लेकर जाट बिरादरी के लोगों में आक्रोश फैल गया। शुगर मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने प्रेसवार्ता करके कहा कि गुंडागर्दी के माहौल में इस बार पेराई सत्र चलाना मुश्किल हो रहा हैं। कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। भाजपा नेता और नामजद आरोपियों की तरफ से समझौते का दबाव बनाया जा रहा हैं। पुलिस ने कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया। रोहटा पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। पुलिस भी कई बार मिल के कर्मचारियों से समझौते की बात कह चुकी है।
किनौनी मिल पर पुलिस बल तैनात
किनौनी शुगर मिल प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। हालात को देखते मिल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही यूनिट हेड को भी एसएसपी ने सुरक्षा प्रदान कर दी है। मिल गेट पर पुलिस कर्मी मुस्तैद कर दिए है। संगीनों के सायों में कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं।
एसपी ने एसओ को हड़काया
एसपी देहात ने एसओ रोहटा को किनौनी प्रकरण में कार्रवाई न करने पर जमकर हड़काया। कहा कि न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की और न ही कोर्ट से वारंट लिया। हालांकि एसओ रोहटा रविंद्र पंत का कहना है कि पुलिस हमलावरों केे घरों पर लगातार दबिश डाल रही है। गिरफ्तारी वारंट के लिये कोर्ट में अर्जी डाली है।
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी से लगा चुके गुहार
यूनिट हेड केपी सिंह एसएसपी व डीएम से सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं। केपी सिंह का आरोप है कि इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता मुखिया गुर्जर समेत कई नेता समझौते का दबाव बना रहे हैं। मिल पर अराजकता का माहौल होगा तो ऐसे में पेराई सत्र कैसे शुरू किया जाएगा। कई लोग समझौता न करने पर धमकी तक दे रहे हैं।
एसएसपी मिल में पहुंचीं
एसएसपी मंजिल सैनी दहल शनिवार रात आठ बजे रोहटा थाने से किनौनी शुगर मिल पहुंचीं। एसएसपी ने मिल के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि घबराने की बात नहीं हैं। आपकी सुरक्षा में पुलिस लगी है। नामजद आरोपियों की हर हालत में गिरफ्तारी की जाएगी।