फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ीगेट के युवक को भोपाल में बंधक बनाकर पीटा

लिसाड़ीगेट के युवक को भोपाल में बंधक बनाकर पीटा

Mon, 03 Jul 2017 03:03 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट के युवक को भोपाल में बंधक बनाकर पीटा
मेरठ। लिसाड़ीगेट के एक युवक को भोपाल में बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपी पांच दिन से फोन पर एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। शिकायत पर आरोपी के दो भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी राकिब और उसका भाई साकिब पुत्र मोहम्मद जाहिद कपड़े का काम करते हैं। एक सप्ताह पहले दोनों भाई भोपाल से कपड़ा खरीदने गये थे। इस बीच साकिब तो घर आ गया, जबकि राकिब वहीं रह गया। आरोप है कि राकिब को वहीं पर कुछ युवकों ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। जिसके बाद आरोपी युवकों ने साकिब के मोबाइल पर फोन कर एक लाख की फिरौती मांगी। पीड़ित लोगों ने तीन दिन पहले लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जिस फोन से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी तो उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो वह नौचंदी क्षेत्र के ढ़बाई नगर निवासी युवक का निकला। पुलिस ने आरोपी के दो भाइयों को घर से उठा लिया। बाद में आरोपियों ने राकिब को छोड़ दिया। एसओ लिसाड़ीगेट का कहना है कि मारपीट और रंगदारी मांगने की घटना भोपाल की है पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कपड़ा चोरी के आरोप में युवक को पीटा
मेरठ। लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में कपड़े की दुकान से शनिवार को कपड़ो चोरी कर लिया था। रविवार को नौकर ने बताया कि पड़ोस में बाइक की दुकान करने वाला युवक दुकान पर आया था, वही कपड़ा चोरी करके ले गया होगा। जिसके बाद दुकानदार और आसपास के लोगों ने आरोपी युवक की चोरी के आरोप में पिटाई कर दी। लिसाड़ीगेट की फैंटम पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह युवक को छुड़ाया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed