फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किराना दुकान में कुंबल कर लाखों रुपये का सामान चोरी

किराना दुकान में कुंबल कर लाखों रुपये का सामान चोरी

Tue, 02 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
किराना दुकान में कुंबल कर लाखों रुपये का सामान चोरी
सरूरपुर। खिवाई कस्बे में रविवार देर रात चोरों ने परचून की दुकान में कुंबल कर लाखों रुपये कीमत का सामान और हजारों की नकदी चोरी कर ली। व्यापारी को सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी पर दी। ग्रामीणों ने कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। खिवाई निवासी छोटे मलिक की कस्बे में किराना की दुकान है। रविवार देर रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देररात बदमाशों ने दुकान की दीवार में कुंबल कर दुकान से कीमती सामान व गल्ले में रखी नकदी साफ कर दी। सोमवार सुबह दुकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में तीन लाख से अधिक के नुकसान होने की बात कही। कस्बे के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व में भी कई बार दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस खानापूर्ति कर रही है। वहीं चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने अवकाश पर होने की बात कहते हुए बताया कि हो सकता है पीड़ित चौकी पर तहरीर देकर आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed