फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किशोर फांसी पर झूला, बिना सूचना के अंतिम संस्कार

किशोर फांसी पर झूला, बिना सूचना के अंतिम संस्कार

Thu, 14 Dec 2017 07:01 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
किशोर फांसी पर झूला, बिना सूचना के अंतिम संस्कार
खरखौदा। कस्बे में बुधवार रात एक किशोर फांसी पर झूल गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। उसने किसी बात पर बुधवार को अपने 16 वर्षीय पुत्र को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध किशोर रात में कमरे का दरवाजा बंद करके छत के पंखे पर झूल गया। परिजनों ने शक होने पर दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इस पर उन्होंने गेट तोड़ दिया। वहां किशोर फांसी पर लटका मिला। उन्होंने उसे नीचे उतारा। परिजन उसे कस्बे के ही एक चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन उसने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, इस मामले में एसएसआई संजय तोमर ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed