फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर्रा में हर्ष फायरिंग के बीच हुआ शपथ ग्रहण समारोह

हर्रा में हर्ष फायरिंग के बीच हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
हर्रा में हर्ष फायरिंग के बीच हुआ शपथ ग्रहण समारोह
सरूरपुर। नवगठित नगर पंचायत हर्रा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे वहां मौजूद लोगों के साथ अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ चौकी इंचार्ज की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त चेयरपर्सन हुस्नो बेगम के शपथ ग्रहण समारोह में कस्बा निवासी फजर माहम्मद उर्फ फौजी ने अपने साथी खालिद पुत्र बाबू की लाइसेंसी राइफल लेकर पहुंच गया। जैसे ही अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रवीणा अग्रवाल ने शपथ दिलानी शुरू की तो चेयरपर्सन के समर्थक ने स्टेज के पीछे से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जैसे ही पुलिस आरोपी युवक को लेकर जाने लगी तो चेयरपर्सन के समर्थको ने पुलिस के साथ अधिकारियों से माफी मांगने में लग गए। घंटों की गहमागहमी के बीच फायरिंग करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने पुलिस से छुड़ा लिया। वहीं, एसओ ऋषिपाल सिंह मलिक ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले और राइफल मालिक के खिलाफ चौकी इंचार्ज की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। लाइसेंस के निरस्तीकरण कराने की रिपोर्ट भेजने के साथ साथ नामजदों को गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा। उधर, सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मैं इलाहाबाद गया हुआ हूं। मुझे घटना की जानकारी मिली है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के साथ लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम के सामने चेयरपर्सन ने जोड़े हाथ
नगर ंपंचायत हर्रा में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित चेयरपर्सन को उस समय शर्म से झुकना पड़ा। जब शपथ के दौरान समर्थकों ने खुलेआम राईफल से हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान चेयरपर्सन हुस्नो बेगम ने एडीओ न्यायिक से सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी। जबकि चेयरपर्सन पति गुलजार ठेकेदार ने घटना को मात्र बच्चों की गलती बताया। हालांकि सर्मथकों ने मामला निपटाने के लिए दारोगा से काफी देर तक साठगांठ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed