फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव खेडी मनिहार में लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी।

गांव खेडी मनिहार में लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी।

Thu, 14 Sep 2017 02:43 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
गांव खेडी मनिहार में लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी।
बेटी की शादी के लिए घर में रखी आठ लाख नगदी व जेवर ले गए चोर
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासे का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
थाना क्षेत्र के गांव खेडी मनिहार में मंगलवार रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिये। जबकि घर में दंपति और माता-पिता सोते रह गए। सुबह उठने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी के लिए घर में रखी आठ लाख रुपये की नगदी और जेवरात चोर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव खेडी मनिहार निवासी रविंद्र पुत्र मामचंद ने बताया कि मंगलवार रात वह और पत्नी छत पर सो रहे थे। जबकि मां और पिता नीचे मकान में एक कमरे में सोए थे। रात में किसी समय चोर मकान में घुसे। उन्होंने गद्दे के नीचे रखी सेफ की चाबी निकालकर पूरा घर खंगाला। चोरों ने सेफ में रखे पांच लाख रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी तथा एक गले का सेट चुरा लिया। वहीं दूसरे कमरे में रखे संदूक से चोरों ने तीन लाख रुपये की नगदी भी पार कर दी। रविंद्र ने बताया कि चोरी का पता उन्हें सुबह 4.30 बजे लगा। जब वह छत से उतरकर नीचे आया। उसने देखा कि कमरों के दरवाजे खुले पड़े हैं। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वारदात में करीबी का हाथ
रविंद्र ने अपनी लड़की की शादी के लिए उक्त नगदी और जेवर तथा लिहाफ आदि जमा कर रखे थे। जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई कि चोरी में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। जिसे घर के बारे में पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि नगदी और जेवरात कहां रखे हैं। उसे परिवार के बारे में भी पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में खड़ी थी कार
रविंद्र के पिता मामचंद ने बताया कि वह रात में करीब दो बजे पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले थे। तब उन्होंने गली में कुछ ही दूरी पर सैंट्रो कार खड़ी देखी थी। कार की ओर चार लोग जा रहे थे। लेकिन उसको आभास नहीं था कि उनके मकान में चोरी हुई है। बाद में वह अंदर आकर फिर सो गए। उन्होंने आशंका जताई कि उक्त लोगों ने ही उनके मकान में चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed