फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला संग गैंगरेप के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला संग गैंगरेप के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 17 Aug 2017 08:47 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
महिला संग गैंगरेप के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सरधना। महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया था कि बुधवार को वह तहसील दिवस में आई थी और दोपहर के समय स्कूटी से वापस लौट रही थी। रास्ते में छुर कालंद के बीच जंगल में तीन युवकों ने तमंचा दिखाकर उसकी स्कूटी रोक ली और उसे खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही आरोपियों ने उससे पांच हजार रुपये भी लूट लिए। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अनुज पुत्र राजवीर निवासी छुर, जगबीर निवासी छुर और अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में भी महिला आरोपी अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed