{"_id":"598e08b24f1c1b44718b469b","slug":"150248057211-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए एएनएम ने फिर किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए एएनएम ने फिर किया थाने का घेराव
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित के 161 के बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
बड़कली के ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दौराला सीएचसी की एएनएम ने शुक्रवार को फिर थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने एएनएम को बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने भेजा है।
एक सप्ताह पूर्व दौराला सीएचसी की एक एएनएम गांव बडकली में गई थी। ग्राम प्रधान रामवीर राठी से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद ग्राम प्रधान ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। एएनएम ने ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को एएनएम ने ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। इसके बाद दौराला पुलिस ने पीड़ित एएनएम के 161 के बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने भेज दिया है। दौराला थाने के एसओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मामले में 161 के बयान दर्ज कराए गए हैं। जल्द ही 164 के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। ग्राम प्रधान की तलाश में दबिश दी जा रही है।