फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रानी नंगला के दो युवकों को समुदाय विशेष की भीड द्वारा किए गए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे

रानी नंगला के दो युवकों को समुदाय विशेष की भीड द्वारा किए गए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे

Sat, 12 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
रानी नंगला के दो युवकों को समुदाय विशेष की भीड द्वारा किए गए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना।
करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर गांव रानी नंगला के दो युवकों पर समुदाय विशेष की भीड़ द्वारा बोले गए जानलेवा हमले में पुलिस के कसते शिकंजे के कारण पांच आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इस मामले में 22 नामजद आरोपी फरार हैं।
कस्बे में करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व मामूली बात को लेकर गांव रानी नंगला के दो युवकों पर समुदाय विशेष की भीड़ ने परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर घेरकर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पीड़ित रोहित ने 16 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने हमले की वायरल हुई वीडियो के आधार पर 12 और लोगों चिह्नित किया था। पुलिस ने उनको भी नामजद कर लिया है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है। हालांकि आरोपी हाथ नहीं आ सके हैं। वहीं, फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए कुर्की के लिए न्यायालय में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि कसते शिकंजे के कारण तीन नामजद आरोपियों ने बृहस्पतिवार को तथा दो ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। उनका कहना है कि सभी नामजद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed