फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दबिश देने आई अब की बार मीरापुर पुलिस पिटी

दबिश देने आई अब की बार मीरापुर पुलिस पिटी

Thu, 22 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
दबिश देने आई अब की बार मीरापुर पुलिस पिटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा/मेरठ।
रामराज में बृहस्पतिवार को हत्या के आरोपी की तलाश में दबिश देने गई मीरापुर पुलिस को लोगों ने दौड़ा दिया। लोगों ने पुलिस पर पथराव कर हाथापाई तक कर दी। पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ से बचकर जान बचाई।
बृहस्पतिवार सुबह मीरापुर पुलिस दो गाड़ियों में सवार होकर बिना थाने में आमद दर्ज कराये वांछित चल रहे हत्या के आरोपी शहजाद को गिरफ्तार करने के लिए मोहल्ला कलंदर वाली बस्ती में दबिश देने पहुंची। इस दौरान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाएं पुलिस की गाड़ियों के आगे लेट गईं। इस बीच महिलाओं ने गाली गलौज कर पुलिस के साथ मारपीट कर दी। पुलिस जान बचाकर गाड़ी की तरफ दौड़ी तो पीछे से भीड़ ने पथराव कर दिया। एक सिपाही के सिर में पत्थर लगने से बाल-बाल बचा। भीड़ लाठी डंडे लेकर पहुंची तो एक दर्जन पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे बहसूमा एसओ राजेंद्र ओजस्वी ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो चुका था। पुलिस ने मारपीट और पथराव करने वालों की भी तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है मारपीट
एक सप्ताह पहले उत्तराखंड की पुलिस के साथ मारपीट हुई थी। इससे पहले बरेली पुलिस के साथ हुई मारपीट में दरोगा के दांत टूट गए थे। रामराज की कंलदर वाली बस्ती मेें बरेली पुलिस, मुरादाबाद पुलिस, उत्तराखंड की पुलिस के साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। इस संबंध में एसओ राजेंद्र सिंह ओजस्वी का कहना है कि स्थानीय थाने में आमद दर्ज कराकर ही दबिश देने चाहिए थी। यदि थाना पुलिस साथ होती तो आरोपी पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
मीरापुर पुलिस ने दी थी हत्या के आरोपी की तलाश में दबिश
महिलाओं ने की मारपीट, पुलिस भागी तो लोगों ने किया पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed