{"_id":"5c730bbcbdec2273aa6bc01f","slug":"141551043516-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब काटते पकडे गए किशोर को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब काटते पकडे गए किशोर को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मखदूमपुर रोड स्थित विवाह मंडप में लोगों की जेब साफ करते शनिवार को पकडे़ गए किशोर को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि मखदूमपुर रोड स्थित मंडप में मखदूमपुर निवासी युवती का विवाह समारोह था। इसमें शामिल होने आए कई लोगों की जेब साफ होने पर उन्हें जानकारी हुई। इस पर लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया था। पकडे़ गए किशोर ने लोगों को बाहर पडे़ पर्स और कागजात आदि दिखाए थे। पकडे़ गए किशोर को लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इस संबंध में मिलक टेहरकी सरधना निवासी जमील अहमद पुत्र नाजर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पकडे़ गए किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया। हालांकि पुलिस किशोर के अन्य साथियों का सुराग नहीं लगा सकी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मवाना। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पूनम रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को लाइव देखा व सुना। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नरेश बाला, सोनिका गुप्ता, रजनी सिंह, मुकेश चौहान, दिनकर, सीमा, सलोनी, विनोद बाला, प्रीति, नेहा, पूजा आदि उपस्थित थीं।
मंडल अध्यक्ष मनोनीत
फलावदा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलशाद चौहान ने कस्बा निवासी उस्मान अंसारी को मवाना पश्चिम अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया है । कस्बे के गणमान्य लोगों ने बधाई दी। इस खुशी के मौके पर अमजद अंसारी, मोहसिन अब्बासी, अशफाक अंसारी, एजाज राणा, अताऊल रहमान, शकील, आस मोहमद मलिक, जुम्मा अंसारी, नईम अंसारी, अशोक सैनी, रविन्द्र सैनी, हर्ष आदि लोग रहे
विज्ञापन
पति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट कराई
फलावदा। गांव गुडंब निवासी महिला ने पति सहित चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गुडंब निवासी एक महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है विरोध करने पर उसके परिवार के लोग भी उसके साथ मारपीट करते हैं रविवार को पति सहित परिवार के चार लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया घटना के संबंध में महिला ने पति जेठ जेठानी तथा नंदोई को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला का कस्बे में उपचार कराया।