{"_id":"5b5648f74f1c1b51748b6b4a","slug":"141532381431-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न का आरोप लगाया, डीआईओएस से की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्पीड़न का आरोप लगाया, डीआईओएस से की शिकायत
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न का आरोप लगाया, डीआईओएस से शिकायत
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने लिखा है कि इस संबंध में कई बार डीआईओएस से भी शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। 10 दिन के अंदर अगर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन, घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि उप शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल प्रथम, संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारी आदि को भी भेजी गई है।