फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ड्रीम सिटी में लोगों ने गोमांस पकड़ा, हंगामा

ड्रीम सिटी में लोगों ने गोमांस पकड़ा, हंगामा

Tue, 19 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
ड्रीम सिटी में लोगों ने गोमांस पकड़ा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा/मेरठ।
करनाल हाईवे स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी में मीट लेकर जा रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। साथ ही कार में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। सीओ दौराला कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।
करनाल हाईवे स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी में दो संदिग्ध युवक सेंट्रो कार लेकर घुस गए। इसके बाद कार को वहां छोड़ा और गार्ड से यह कहकर जाने लगे कि उनकी कार की चाबी खो गई। वह चाबी बनवाने के लिए मिस्त्री को लेने जा रहे हैं। इस बीच कॉलोनी के वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष बाबूराम को दोनों युवकों पर शक हो गया। उन्होंने युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और कार तक ले गए। कार की तलाशी ली तो देखा कि उसमें मीट भरा हुआ था। इस बीच लोगों ने आरोपियों को जमकर पीटा और कार में भी तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि मीट गोवंश का है। सीओ दौराला पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार दोनों युवक नवाब अली निवासी कसेरुवा शाहपुर मुजफ्फरनगर व प्रवेश अली निवासी घंटे वाली गली लिसाड़ी गेट हैं। कार को कब्जे में लेकर मीट को जांच के लिए भेज दिया है। सीओ दौराला का कहना है कि दोनों के खिलाफ अवैध तरीके से मीट कटाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मीट की जांच रिपोर्ट आने के बाद पशु क्रूरता अधिनियम व संबंधित धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का किया था पीछा
पुलिस ने बताया कि आरोपी सरधना की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इस बीच हिंदू संगठनों के लोगों को मामले की भनक लग गई। सरधना से ही हिंदू संगठन के लोग उनके पीछे लग गए थे। जिसका आरोपियों को पता लग गया था। उनसे बचने के लिए आरोपी ड्रीम सिटी कॉलोनी में घुसे थे। वहां पर भी आरोपी बच नहीं पाए। आरोपी कह रहे थे कि कार में कपड़े भरे हुए हैं। जबकि कार में करीब 50 किलो मीट बोरे में भरा था।
खास बात
ड्रीम सिटी कॉलोनी में कार लेकर घुसे थे दोनों, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed