{"_id":"5a303ad94f1c1b8d698c14a7","slug":"141513110233-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चोरी के सरगना को पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चोरी के सरगना को पकड़ा, हंगामा
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर पकड़ा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को लिसाड़ीगेट में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन चोरी के सरगना समेत तीन चोरों को हिरासत में ले लिया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।
लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर निवासी इसरार वेस्ट यूपी के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके खिलाफ वाहन चोरी और लूट समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। लिसाड़ीगेट पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में इसरार को जेल भेज दिया था। एक माह पहले ही जेल से छूटकर आया था।
मंगलवार को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने फतेलउल्लापुर रोड के पास दबिश देकर किराना स्टोर से इसरार को पकड़ लिया। इस पर महिलाएं और आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं पुलिस एक प्राइवेट गाड़ी से आरोपी को ले गई। इस बीच महिलाओं ने दूसरी गाड़ी का पीछा भी किया। बाद में कुछ लोगों ने अपहरण का शोर मचा दिया। इसके अलावा पुलिस टीम ने समर गार्डन से इसरार के नौकर फैयाज और एक अन्य युवक नौशाद को भी हिरासत में ले लिया। सूचना पर लिसाड़ीगेट थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि इसरार ने अपने साथियों के साथ दिल्ली से वाहन चोरी कर अलग-अलग स्थानों पर बेचे थे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि दिल्ली पुलिस तीन युवकों को लेकर गई है।
विज्ञापन
खास बात
पुलिस ने फतेहउल्लापुर और समर गार्डन में दबिश देकर तीन युवकों को उठाया