{"_id":"5966896a4f1c1b8c0d8b463a","slug":"141499892074-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी का विरोध करने पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी का विरोध करने पर जानलेवा हमला
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
- कार्रवाई को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने लिसाड़ीगेट थाने में किया हंगामा
मेरठ। गोकशी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। गोकशी के आरोपियों ने बुधवार को युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। पीडित ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। पीड़ित ने तीन आरोपी भाईयाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सद्दीक नगर कॉलोनी, लिसाड़ी गेट निवासी इमरान भारती गोकशी का विरोध करता है। बुधवार को इमरान दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में एक शादी समारोह मेें जा रहा था। समारोह में पहले से ही कॉलोनी निवासी अबरार अपने दो भाईयों इकबाल और नवाब के साथ आया हुआ था। आरोप है कि तीनाें भाईयाें ने इमरान को पकड़ लिया और धमकी दी। जैसे ही इमरान अपनी कॉलोनी में राधना वाली गली में पहुंचा तो वहां पहुंचे तीनों भाईयाें ने अवैध हथियारों के साथ उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। इमरान वहां से जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।