फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ कॉलेज में चली गोलियां

मेरठ कॉलेज में चली गोलियां

Wed, 21 Jun 2017 09:07 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में चली गोलियां
मेरठ। मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में फिर खूनी संघर्ष हो गया। तीन छात्रों को दूसरे पक्ष के छात्रों ने पहले हॉकी-डंडों से पीटा और फिर हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। घायल छात्र जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। पांच हमलावर छात्रों पर केस दर्ज कराया गया है। लालकुर्ती पुलिस का कहना कि नामजद एक आरोपी की पत्नी छेड़छाड़ का आरोप लगाकर क्रॉस केस दर्ज कराने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इंचौली थानाक्षेत्र के बना गांव निवासी सचिन कुमार (बीए का छात्र) अपने दोस्त हर्ष और अनु काकरान के साथ कॉलेज के कैंपस में घूम रहा था। आरोप है कि तभी विनीत बालियान सिसौली शामली, विनय शर्मा, मोनू, अंकित मलिक कुरमाली और दुरवित मोदीपुरम ने तीनों छात्रों को घेरकर हाकी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान कैंपस में दूसरे छात्रों की भीड़ लगी तो आरोपी छात्र कई हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विनीत, विनय, मोनू, अंकित और दुरवित पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले हुआ था विवाद
घायल अनु काकरान ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसकी बाइक आरोपी विनीत बालियान की बाइक से टकरा गई थी। इसको लेकर विनीत और अनु में कहासुनी हुई थी। जिस पर विनीत ने कैंपस में भुगतने की धमकी दी थी। वह एक महीने बाद कॉलेज में आया, तभी उसने प्लानिंग के तहत जानलेवा हमला किया है। पुलिस के अनुसार दूसरे कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर हुआ टकराव
नामजद विनीत की पत्नी भी कॉलेज में पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा कि घायल छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर मारपीट हुई, जिसमें तीनों छात्रों को मामूली चोट लगी है। पुलिस ने महिला से सवाल पूछे तो वह चुप हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला अपने पति को बचाने के लिए क्रॉस केस कराने आई थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कैंपस का हो रहा माहौल खराब
कॉलेज में रोजाना मारपीट, पथराव और फायरिंग की वारदात से कैंपस का माहौल खराब चल रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस किसी अनहोनी के इंतजार में बैठी है। कैंपस में छेड़छाड़ को लेकर कई छात्रों पर जानलेवा हमला हो चुके है। कैंपस में छात्रों के गुट बने हैं, जो वर्चस्व को लेकर कई बार फायरिंग कर चुके हैं। पुलिस ने जल्द एक्शन नहीं लिया तो अनहोनी हो सकती है।

हत्यारोपी बताया गया दुरवित
पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रों ने बताया कि आरोपी दुरवित हत्या के एक मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस दुरवित का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार कैंपस के हॉस्टलों में कई वांछित होने की जानकारी है।
- तीन छात्रों पर जानलेवा हमला, पांच छात्रों पर केस दर्ज
- एक आरोपी ने क्रॉस केस कराने के लिए पत्नी थाने में भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed