फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यवुती का अपहरण।

यवुती का अपहरण।

Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
यवुती का अपहरण।
तमंचे के बल पर घर के बाहर से युवती का अपहरण
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में रात घर के बाहर नल से पानी भर रही युवती का तमंचे के बल पर दो युवकों ने अपरहण कर लिया। परिजनों ने युवकों का पीछा किया पर वह फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़िता के पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की तहरीर दरी है।
एक गांव में परिवार रहता है और मजदूरी करता है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात उनकी पुत्री घर के बाहर नल से पानी भरने गई थी। इस दौरान दो युवक वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर पुत्री का अपहरण कर लिया। शोर सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो युवक जबरन युवती को लेकर भागने लगे। परिजनों ने युवकों का पीछा भी किया। पर आरोपी युवती का अपहरण कर ले गई। घटना की जानकारी दी गई। पीड़ित युवती के पिता ने शुक्रवार को थोन पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। वहीं थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया जागएगा।
विज्ञापन

---------
मामूली विवाद में जमकर मारपीट
फलावदा। गांव झिझाड़पुर में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। बृहस्पतिवार शाम झिझांड़पुर में दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई। विवाद में एक पक्ष के लोगों ने सड़क से पत्थर उठाकर दूसरे पक्ष पर फैंक दिया। पत्थर लगने से मोहित पुत्र निरंजन सिंह मनीष पुत्र चंद्रपाल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर मेरठ स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में मोहित ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हनुमान जयंती मनाई
फलावदा। मवाना मार्ग फार्म हाउस में भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञ करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान भक्त बृज मोहन पिंटू बिश्नोई ने बताया कि इस दिन हनुमान की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में पूर्णिमा को अत्यंत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में चैत्र पूर्णिमा पर तुलसी स्नान का विधान है। बताया कि हनुमान जयंती शुक्रवार के दिन होने से विशेष महत्व हुआ है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान दिनेश आचार्य, अनिरुद्ध बिश्नोई, मास्टर अरुण बिश्नोई, कृष्ण गोपाल सैनी, सुभाष प्रधान, अश्वनी बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed