फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिपाही का बेटा निकला लुटेरा, 50 हजार बरामद

सिपाही का बेटा निकला लुटेरा, 50 हजार बरामद

Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सिपाही का बेटा निकला लुटेरा, 50 हजार बरामद
देहात के भी ध्यानार्थ...
विज्ञापन

सिपाही का बेटा निकला लुटेरा, 50 हजार बरामद
शराब सेल्समैन से डेढ़ लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
फोटो
मेरठ। मवाना के ततीना मोड़ पर 21 फरवरी को शराब ठेके के सेल्समैन से हुई लूट को सिपाही के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई रकम में से 50 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि 21 फरवरी को ततीना मोड़ पर बाइक सवार बदमाश हथियार के बल पर देशी शराब के ठेके के सेल्समैन जितेंद्र से 1.59 लाख रुपये लूटकर ले गये थे। बुधवार सुबह सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक सठला गांव के बिजलीघर के पास मौजूद हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। थाने में दोनों युवकों ने अपने नाम अभिषेक पुत्र धर्मवीर निवासी मंसूरपुर थाना परीक्षितगढ़ और अजय पुत्र प्रवीण निवासी रसूलपुर थाना परीक्षितगढ़ बताये। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 50,500 रुपये, तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। प्रेसवार्ता में सीओ मवाना पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। वहीं एसओ मवाना संजय कुमार ने बताया कि वारदात से पहले रेकी की गई थी।
विज्ञापन

पिता बोला, अपराधी है जेल भेजो
अभिषेक के पिता धर्मवीर सिंह पुलिस में सिपाही हैं और मवाना क्षेत्र में ही डायल-100 पर ड्यूटी देते हैं। उनको जानकारी मिली, तो वे थाने आ गए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा लड़ाई झगड़े में शामिल रहता था। अपराधी की जगह जेल में है, उसे तुरंत जेल भेजो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए की लूट
मुख्य आरोपी अभिषेक महंगे शौक करता था, लेकिन काम कुछ नहीं करता था। पिता को उम्मीद थी कि शादी हो जाएगी तो वह संभल जाएगा। शादी के बाद उसके शौक बढ़ते गए और वह अपराधी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed