{"_id":"5b1d8efa4f1c1b614d8b5b7e","slug":"131528663802-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 60 पेटियां पकड़ी, चार आरोपियों को भी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की 60 पेटियां पकड़ी, चार आरोपियों को भी दबोचा
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा (मेरठ)।
पुलिस ने शनिवार देर रात हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसे में छिपाकर लाई जा रही अवैध शराब की 60 पेटियां बरामद की हैं। मौके से चार तस्करों को भी पकड़ा है। आरोपी शराब को जिटौली गांव ले जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन आरोपी फरार मिला।
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार शनिवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि हाइवे पर चार युवक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध शराब ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने जिटौली कट पर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर संदीप पुत्र कैलाश निवासी मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा, चुन्नू पुत्र छोटे लाल व पिंटू पुत्र अलबेल निवासी सोफीपुर पल्लवपुरम व भूरे पुत्र इलम चंद निवासी डबल स्टोरी मोदीपुरम हैं। पुलिस ने मौके से अरुणांचल प्रदेश मार्का की 60 पेटी अवैध शराब भी बरामद की है। आरोपियों ने बताया कि यह शराब वे जिटौली में अरुण पंडित पुत्र राज कुमार के घर ले जा रहे थे। शराब लाने के वह 10 हजार रुपये प्रतिमाह देता है। पुलिस ने जिटौली में छापा मारा, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
तरीका ऐसा कि कोई पकड़ ना पाए
आरोपियों ने शराब को छिपाने का ऐसा तरीका निकाला कि पुलिस भी नहीं ढूंढ पाई की शराब कहां है। पुलिस ने पूरी ट्रैक्टर ट्राली को खंगाल डाला, लेकिन उन्हें शराब नहीं मिली। बाद में आरोपियों ने ही पुलिस को शराब ढूंढकर दी। दरअसल, उन्होंने ट्रॉली में दो गार्डर अलग से वैल्ड कराकर लगा रखे थे, जिसमें एक छोटा सा दरवाजा भी बना रखा था। उसमें शराब रखकर आरोपियों ने उस पर भूसा भर रखा था। एसआई रावेंद्र के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके पास कुल 100 पेटियां थीं, जिसमें से 40 उन्होंने बेच दीं।