{"_id":"5aad79df4f1c1b8f778b6201","slug":"131521318367-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस टैक्स चोरी के आरोपियों को जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विस टैक्स चोरी के आरोपियों को जमानत
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। करोड़ों की सर्विस टैक्स चोरी के मामले में दो आरोपी को जिला जज आलोक सक्सेना ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। गौतमबुद्धनगर के प्रापर्टी इंफ्राटैक्स प्रालि कंपनी के दो डायरेक्टर सतेंद्र सिंह तोमर व अतुल विक्रम सिंह को पिछले दिनों गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। दोनों पर आरोप था कि उन पर करोड़ों रुपया सर्विस टैक्स बकाया है। स्पेशल सीजेएम ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को सतेंद्र सिंह तोमर पुत्र भारत सिंह व अतुल विक्रम सिंह पुत्र इंद्रवीर सिंह की तरफ से कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता संदीप सिंह ने तर्क दिया कि दोनों आरोपियों को झूठा फंसाया गया है। अगर उनकी तरफ कोई टैक्स बकाया है तो उसको जमा करने का मौका भी नहीं दिया और न ही उनकी गिरफ्तारी से पूर्व कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है। इस पर जिला जज आलोक सक्सेना ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सतेंद्र सिंह तोमर व अतुल विक्रम सिंह की जमानत का पर्याप्त आधार पाते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।