फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएम के कार्यक्रम में होगी चाक -चौबंद सुरक्षा

सीएम के कार्यक्रम में होगी चाक -चौबंद सुरक्षा

Wed, 03 Jan 2018 02:37 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम में होगी चाक -चौबंद सुरक्षा
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में 6 जनवरी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा होगी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार सुरक्षा में 8 एएसपी, 25 डिप्टी एसपी, 12 इंस्पेक्टर/ सब इंस्पेक्टरों के अलावा 1200 कांस्टेबल और पीएसी की 10 कंपनी लगाई गई हैं। बागपत, नोएडा, गाजियाबाद ,बुलंदशहर आदि जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। फोर्स के बारे में फाइनल एक दिन पहले होगा।
विज्ञापन

एलआईयू के अलावा खुफिया एजेंसियां सीएम के दौरे से दो दिन पहले ही यहां डेरा डाल लेंगी। कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर की चेकिंग के बाद ही पात्र लोगों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के आसपास काफी जंगल और खेत हैं, इसलिए सुरक्षा पहलुओं पर खास ध्यान रहेगा। वहीं, मोहिउद्द्ीनपुर में खरखौदा मोड़ पर आए दिन जाम लगता है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस भी यहां पुख्ता इंतजाम करेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान और बाद में भारी वाहनों का आवागमन रोकने और रूट डायवर्जन का भी प्लान बन रहा है। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने मंगलवार को मिल परिसर और खरखौदा मोड़ की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं
मेरठ। डीएम समीर वर्मा, एसएसपी मंजिल सैनी ने चीनी मिल पहुंचकर सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को परखा। उन्होंने मंच पर बैठने की व्यवस्था, पंडाल, हैलीपैड पर आने-जाने की व्यवस्थाओं को देखा। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से मंच, हैलीपैड आदि की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने को कहा गया। मिल अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed