{"_id":"5a19d3664f1c1b686a8b5b23","slug":"131511641958-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्\nत्रीनगर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शास् त्रीनगर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में शनिवार रात कपड़े की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब पौन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में कपड़ा व्यापारी अशोक अरोड़ा परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। उनकी सिमरन सूट दुपट्टा हाउस के नाम से कपड़े की दुकान है। शनिवार देर रात दुकान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों की सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए। आग ने पूरी दुकान और घर को चपेट में ले लिया। लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया, लेकिन पहले फोन नहीं उठा। करीब 25 मिनट बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इंस्पेक्टर नौचंदी मनोज मिश्रा, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आग से दुकान उससे सटे गोदाम में लाखों रुपये का सामान खाक हो गया। जांच में सामने आया कि हो सकता है कि इन्वर्टर में शार्ट सर्किट से आग लगी हो।