फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार में मिला युवक का शव

कार में मिला युवक का शव

Wed, 15 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
कार में मिला युवक का शव
- पुलिस का दावा, दम घुटने से हुई मौत, परिजनों का हत्या का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर/मेरठ। भोलाझाल के पास कार में दो लोगों की मौत का मामला पूरी तरह से सुलझा नहीं कि मंगलवार शाम गंगानगर में एक युवक का शव कार में मिला। पुलिस दावा कर रही है कि युवक की दम घुटने से हुई होगी। वहीं, युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
पुलिस के अनुसार गंगानगर एम ब्लॉक में पार्क के पास ईओन गाड़ी लावारिस हालत में दोपहर से खड़ी थी। रात 9.30 बजे स्थानीय लोगों ने कार में एक युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गंगानगर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कार का लॉक खुला था। कार से बेहोश मिले युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नरेंद्र (35) पुत्र कर्णसिंह निवासी श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा के रूप में हुई। एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की मौत कार के एसी की गैस के चलते हुई है। माना जा रहा है कि युवक ने पहले शराब पी और फिर ड्राइवर की बगल वाली सीट पर लेट गया था। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के मुताबिक नरेंद्र ने तीन माह पूर्व जमीन बेचकर कार ली थी। नरेंद्र का शव ड्राइवर की बगल की सीट पर मिला। अंदेशा है कि कार में दूसरा व्यक्ति ड्राइवर की सीट पर होगा। वह कौन था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, नरेंद्र की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजन अलग अलग अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। शरीर पर चोट के निशान न होना भी पुलिस ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लेटना बना काल
भोलाझाल के पास कार में दो लोगों की मौत बीती आठ मई को हुई थी। पुलिस जांच में माना गया कि दोनों लोग कार में एसी चलाकर आराम कर रहे थे। एसी से निकलने वाली मोनो आक्साइड गैस से दोनों लोगों की मौत हो गई। रुकी हुई गाड़ी में यह जहरीली गैस बन गई। जिसका असर सीधा हार्ट पर पड़ा था। ठीक उसी तरह से गंगानगर में कार में नरेंद्र की मौत होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed