{"_id":"5cba2cb6bdec22764d2708c1","slug":"121555705014-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की लाइन तोड़ने पर खिवाई में खूनी संघर्ष, पथराव-फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राशन की लाइन तोड़ने पर खिवाई में खूनी संघर्ष, पथराव-फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर का चचेरा भाई गोली लगने से घायल, गंभीर
सीएचसी के चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में शुक्रवार सुबह राशन उपभोक्ताओं की लाइन तोड़ने को लेकर हुआ मामूली विवाद बाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। वहीं, गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कई राउंड फायरिंग से कस्बे में हड़कंप मच गया। घायल युवक को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है।
खिवाई निवासी हारुन कस्बे में सरकारी राशन डीलर है। बताया कि शुक्रवार को हारुन राशन वितरण कर रहा था। इसके चलते उसकी दुकान के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। हारुन के चचेरे भाई पूर्व प्रधान पति सोनू के मुताबिक इसी दौरान कस्बा निवासी आसिफ पुत्र इस्लाम दुकान पर आया। आरोप है कि आसिफ लाइन तोड़कर राशन लेने का प्रयास करने लगा। इसका हारुन और उसके साथ दुकान पर बैठे चचेरे भाई शाकिर ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आसिफ और उसके साथ मौजूद 3-4 अन्य युवकों ने हारुन और शाकिर के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी-डंडे चले तथा पथराव हुआ। हारुन पक्ष का आरोप है कि इसी बीच आसिफ ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें बाजू के समीप सीने में गोली लगने से शाकिर घायल हो गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल शाकिर को पहले सरूरपुर सीएचसी और हालत बिगड़ने पर मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शाकिर की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो चुके थे। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर, घायल शाकिर के भाई सोनू ने आसिफ, इसरार, जाहिद, अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।