फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तस्करी कर लाई गई शराब की खेप पकड़ी

तस्करी कर लाई गई शराब की खेप पकड़ी

Mon, 18 Mar 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
तस्करी कर लाई गई शराब की खेप पकड़ी
- ब्रह्मपुरी और रेलवे रोड पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर पकड़े चार शराब तस्कर
विज्ञापन

- होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लाई जा रही थी शराब, अरुणाचल प्रदेश मार्का
फोटो
मेरठ। होली से ठीक पहले अवैध शराब की तस्करी ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस के अनुसार यह शराब होली और लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी।

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार ब्रह्मपुरी पुलिस रविवार दोपहर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने शारदा रोड पर एक टाटा मैजिक को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी ली गई तो सेब की पेटियों के बीच में शराब की अवैध खेप रखी मिली। इसके बाद पुलिस गाड़ी समेत दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई। यहां दोनों युवकों ने अपनी पहचान सादिक पुत्र खालिद निवासी खिवाई थाना सरूरपुर हाल पता खेड़ा वाली मस्जिद लिसाड़ीगेट और राशिद पुत्र बाबू निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर हाल निवासी समरगार्डन थाना लिसाड़ीगेट के रूप में कराई। टाटा मैजिक से पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब की 140 पेटी बरामद की, जिसमें 90 पेटी क्रेजी रोमियो व्हीस्की, 25 पेटी पार्टी स्पेशल और 25 पेटी ब्लू मोड थी। दोनों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर, रेलवे रोड पुलिस ने जैन नगर तिराहे से चेकिंग के दौरान दो स्कूटियों से दो अलग-अलग पेटियों से 45-45 पव्वे अवैध शराब बरामद की। पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि वह होली पर बिक्री के लिए शराब लेकर आये थे। उन्होंने अपने नाम अख्तर राजा पुत्र इदरीश और आकाश पुत्र सतीश निवासीगण खत्ता रोड थाना लिसाड़ीगेट बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed