फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर व खरखौदा थाना की सीमा पर हुई गोकशी, दोनों थानों से झाडा पल्ला, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

परतापुर व खरखौदा थाना की सीमा पर हुई गोकशी, दोनों थानों से झाडा पल्ला, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Mon, 04 Mar 2019 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
परतापुर व खरखौदा थाना की सीमा पर हुई गोकशी, दोनों थानों से झाडा पल्ला, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
खरखौदा। जाहिदपुर से चोरी गोवंश को शनिवार रात बजोट गांव के जंगल में काटने का आरोप है। इस दौरान मौके से गोवंश के गले की रस्सी भी बरामद की गई है। मीट के कुछ अवशेष भी मिले हैं। वहीं पुलिस ने गोकशी की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव जाहिदपुर निवासी अनिल सैनी के मकान से चोरों ने चार दिन पहले आठ माह की गर्भवती गाय चोरी कर ली थी। खरखौदा थाने में पशु चोरी के मामले में तहरीर दी थी। पीड़ित उसी दिन से गाय की खोजबीन में लगा था। रविवार तड़के सूचना मिली कि परतापुर व खरखौदा थाने की सीमा के पास रात में गोकशी की गई है। मौके पर गाय का रस्सा व अवशेष पड़े हैं। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अनुज कौशिक के नेतृत्व में अनिल सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां पीड़ित ने मौके पर मिले रस्से के आधार पर अपनी गाय काटने का आरोप लगाया। एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह का कहना है कि गोकशी का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है। परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने भी गोकशी जैसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed