{"_id":"5b9c21fa867a5501313c6535","slug":"121536958970-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम सिंह का नाम लेकर आरएसएस कार्यकर्ता को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊधम सिंह का नाम लेकर आरएसएस कार्यकर्ता को धमकी
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ऊधम सिंह का नाम लेकर आरएसएस कार्यकर्ता को धमकी
मेरठ। मुकदमे में समझौता न करने पर ऊधम सिंह का नाम लेकर आरएसएस के कार्यकर्ता को धमकी दी गई है। इस मामले में पीड़ित ने परीक्षितगढ़ थाने में पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि थाने में ही रह लेना। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी देहात और एसएसपी से शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दौराला थाना क्षेत्र के सकौती निवासी शिखा की शादी छह माह पहले हापुड़ के भटैल गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन ही पति और अन्य ससुरालियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता का उसके घर से अपहरण करने की कोशिश की। पीड़िता ने दौराला थाने में पति, जेठ और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि छह माह बीतने के बाद भी दौराला पुलिस ने 164 के बयान दर्ज नहीं किए। वह परीक्षितगढ़ में अपनी बहन के यहां रह रही है।
वहीं एक आरोपी ने बृहस्पतिवार रात को अपने को ऊधम सिंह का शूटर बताते हुए शिखा की बहन के पति लवि कुमार (आरएसएस कार्यकर्ता) को धमकी देते हुए कहा कि वह बजरंगी बोल रहा है। यदि 48 घंटे में समझौता नहीं किया तो अंजाम भुगत लेना। शुक्रवार को शिखा ने एसपी देहात और एसएसपी से शिकायत की है। एसपी देहात राजेश कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं दौराला पुलिस को लड़की के मामले में बयान दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।